{"_id":"666c81cd2ee7e8d107002c03","slug":"state-cid-and-sirmaur-police-team-traced-missing-head-constable-from-haryana-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Missing Head Constable Found: पुलिस ने हरियाणा से ढूंढ निकाला लापता हुआ हेड कांस्टेबल, यहां था मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Missing Head Constable Found: पुलिस ने हरियाणा से ढूंढ निकाला लापता हुआ हेड कांस्टेबल, यहां था मौजूद
Fri, 14 Jun 2024 11:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:17 PM IST
सार
स्टेट सीआईडी व सिरमौर पुलिस टीम ने हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी को ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट सीआईडी व सिरमौर पुलिस टीम ने लापता हुए हेड कांस्टेबल को करीब तीन दिन बाद हरियाणा के नारायणगढ़ के समीप से ढूंढ निकाला है। बताया जा रहा है कि लापता हुआ हेड कांस्टेबल वहां एक ट्यूबवेल पर मौजूद था। हेड कांस्टेबल के मिल जाने के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिन से पांच टीमें लगातार हेड कांस्टेबल को ढूंढने में डटी हुई थी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार लापता हुए हेड कांस्टेबल को हरियाणा के अंबाला जिला के नारायणगढ़ के समीप से एक ट्यूबवेल से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार द्वारा जांच का जिम्मा स्टेट सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी को सौपा गया है। इसके बाद से डीआईजी सिरमौर में डटे हुए हैं। डीआईजी सीआईडी क्राइम डॉ. डीके चौधरी ने हैडकांस्टेबल जसवीर के बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले में आगामी जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जसवीर को सही सलामत बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस थाना कालाअंब में पिछले करीब डेढ सांल से सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल जसवीर को मारपीट के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच के बाद मामले में पीड़ित कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए थे जिसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जब मामले में और अधिकारियों ने जांच अधिकारी को उचित कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए तो उसके बाद से ही एक वीडियो वायरल कर जसवीर लापता हो गए थे। उधर जसवीर के लापता होने के बाद परिजन बीते दिन उपयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सिरमौर के कार्यालय के बाहर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की थी उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि जसवीर को किसी भी तरह पुलिस ढूंढ निकाले।
विज्ञापन