{"_id":"63457a582a02a7031e7682b3","slug":"staff-selection-commission-has-declared-the-result-of-steno-typist-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित
Tue, 11 Oct 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Oct 2022 07:45 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-907 में हिमुडा में स्टेनो टाइपिस्ट के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-907 में हिमुडा में स्टेनो टाइपिस्ट के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग ने अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने 28 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा, 13 मई 2022 को स्किल टेस्ट, जबकि 26 सितंबर को दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया करवाई गई। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 907000734 रजनीशा राणा और रोलनंबर 907003088 राहुल गांगटा का चयन इन पदों के लिए हुआ है। जबकि एससी अनारक्षित श्रेणी का एक पद कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया।
विज्ञापन