{"_id":"5cd80d24bdec22070063364e","slug":"staff-nurses-name-will-be-changed-to-nursing-officers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स अब कहलाएंगी नर्सिंग ऑफिसर, सरकार जारी करेगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स अब कहलाएंगी नर्सिंग ऑफिसर, सरकार जारी करेगी अधिसूचना
Sun, 12 May 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की स्टाफ नर्स अब नर्सिंग ऑफिसर कहलाएंगी, जबकि नर्सिंग सिस्टर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर। रविवार को आईजीएमसी में नर्सिंग सप्ताह पर ट्रेंड नर्सिज एसोसिएशन ऑफ हिमाचल की अध्यक्ष ज्योति वालिया ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. एके गुप्ता के समक्ष यह मांग उठाई।
विज्ञापन
ज्योति वालिया ने कहा कि केंद्र में पहले ही पदनाम को बदलने को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। जबकि प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में डीएचएस ने आचार संहिता खत्म होने के बाद मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाकर जल्द अधिसूचना जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
हालांकि आईजीएमसी समेत प्रदेश भर के अस्पतालों में तैनात नर्सों ने इसको लेकर कई बार मामला सरकार के पास उठाया है। लेकिन उनके पदनाम बदलने को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। लेकिन डीएचएस के आश्वासन के बाद एसोसिएशन को उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
उधर, नर्सिज सप्ताह के दौरान नर्सों की एसीआर को ऑनलाइन करने के बारे में डीएचएस को बताया। हालांकि आईजीएमसी में नर्सों के खाली पदों को भरने को लेकर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने कहा कि इस बारे में खाली पद भरने को लेकर मामला आयोग के पास भेजा है।