{"_id":"683ef2895089677578074679","slug":"st-thomas-has-stood-the-test-of-time-kuldeep-shimla-news-c-19-sml1001-545316-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय की कसौटी पर खरा \nउतरा सेंट थॉमस : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय की कसौटी पर खरा उतरा सेंट थॉमस : कुलदीप
विज्ञापन
स्कूल के स्थापना दिवस पर की शिरकत
बोले, यह चरित्र निर्माण और सेवा के उत्कृष्ट सफर का उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सेंट थॉमस स्कूल के शताब्दी समारोह में शिरकत की और स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर छात्रों तथा अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान समय की कसौटी पर खरा उतरा है और इसने ज्ञान, अनुशासन तथा मूल्यों के माध्यम से न जाने कितनी पीढ़ियों को समाज में सार्थक योगदान देने योग्य बनाया है। यह उनके लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि वह आज सेंट थॉमस स्कूल शिमला की स्थापना के 100 वर्षों के गौरवशाली अवसर पर उपस्थित हैं। कहा कि यह शिक्षा, चरित्र निर्माण और सेवा के एक लंबे उत्कृष्ट सफर का उत्सव है। प्रधानाचार्य विधु प्रिया चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से स्कूल के इतिहास, उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर बिशप मनोज चरण और एसडीएम ओशिन शर्मा सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहेे।