{"_id":"8836e61afdfdcc9294c0c74e378d47ea","slug":"ssa-may-change-patron-of-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल सकता है एसएसए परीक्षाओं का पैट्रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल सकता है एसएसए परीक्षाओं का पैट्रन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत होने वाली परीक्षाओं का पैट्रन बदल सकता है।
विज्ञापन
अब बच्चों को जटिल प्रश्नों से निजात और निबंध श्रेणी के प्रश्नों में भी विकल्प दिए जा सकते हैं। सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक की ओर से शिक्षाविदों के सुझाव को स्वीकार करने की बात कही है।
शिक्षाविदों ने सुझाव में सत्र के प्रश्नपत्रों पत्रों का ब्लू प्रिंट, कक्षावार, विषयवार और प्रश्नवार अंक विभाजन रूपरेखा स्पष्ट करने और प्रभावी प्रश्न पत्र निर्माण के लिए शिक्षकों को बेहतर ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
वहीं, योगात्मक मूल्यांकन प्रणाली के तहत पाठ्यक्रम के तीन बराबर भाग करते हुए इनका तीन चरणों में मूल्यांकन करने की प्रणाली को पूरी तरह से लागू करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
शिक्षाविद हीर ने सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक का सुझाव स्वीकार कर लागू करने का आश्वासन देने के लिए आभार जताया है।