फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ss Rajamouli and Rohit Shetty to make movie on Himachal Police orchestra The Harmony of Pines

Himachal: हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा के संगीतमय सफर को फिल्म में दिखाएंगे राजामौली और रोहित शेट्टी

Mon, 27 Mar 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस की आर्केस्ट्रा टीम राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने आई थी। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड-2023 के अवार्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
ss Rajamouli and Rohit Shetty to make movie on Himachal Police orchestra The Harmony of Pines
हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के आर्केस्ट्रा 'द हारमनी ऑफ द पाइन्स' के संगीतमय सफर को मशहूर फिल्म निर्माता राजामौली और रोहित शेट्टी फिल्मों के जरिये दिखाएंगे। दोनों ने पटकथा लिखनी भी शुरू कर दी है। कुछ महीने पहले मुंबई में हुए दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान राजामौली और रोहित शेट्टी इस बैंड के सदस्यों से मिले थे। उस समय दोनों ने बैंड पर एक फिल्म बनाने की बात कही थी। पुलिस की भूमिका के साथ कई सुपर हिट फिल्में दे चुके रोहित शेट्टी का कहना है कि द हारमनी ऑफ द पाइन्स के संगीतमय सफर ने उनकी पुलिस को लेकर सोच ही बदल दी है। वह पुलिस को लेकर एक्शन फिल्में बनाते रहे हैं लेकिन अब वह द हारमनी ऑफ द पाइन्स को मुख्य भूमिका में रखकर फिल्म बनाएंगे। इस बात का खुलासा पुलिस बैंड के लीडर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने सुंदरनगर में किया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा टीम राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने आई थी। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड-2023 के अवार्ड से नवाजा गया यह आर्केस्ट्रा आज युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की टीम ने मुंबई में एक शो के फाइनल तक का सफर तय किया। पुलिस आर्केस्ट्रा विजेता नहीं बन पाया, लेकिन शो के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। 1996 में हिमाचल में पुलिस के जवानों की ड्यूटी के तनाव को कम करने के इस बैंड को बनाया गया। शुरुआत में टीम में सिर्फ 6 सदस्य थे। अब यह संख्या 14 हो गई है। लीडर विजय कुमार ने कहा कि देश के बाद अब उनका ग्रुप विदेश में भी अपनी परफॉर्मेंस देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंड को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पुलिस विभाग के डीजीपी संजय कुंडू का लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed