Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Srimad Bhagwat Katha begins with procession in Lower Khalini

Shimla News: लोअर खलीनी में शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा आरंभ

Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha begins with procession in Lower Khalini
लोअर खलीनी में शोभा यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज
आचार्य भरत किशोर ने दिया आध्यात्मिक ज्ञान
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा सुनकर होती है मोक्ष की प्राप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोअर खलीनी क्षेत्र में स्थित महाकाली शिव शक्ति मंदिर में शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ। इस दौरान महिलाओं ने भजन गाकर कलश को सिर पर उठाकर मंदिर तक पहुंचाया।

दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई कथा में कथावाचक आचार्य भरत किशोर ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से ओत-प्रोत किया। कथा की शुरुआत में उन्होंने देवताओं और असुरों द्वारा किए समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया जिसमें अमृत कलश की प्राप्ति हुई थी। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह अमृत केवल अमरत्व का प्रतीक नहीं बल्कि दिव्य ज्ञान और भक्ति का भी प्रतीक है, जिसे प्राप्त करने के लिए साधना और समर्पण आवश्यक है। इसके साथ ही कथाव्यास ने शुकदेव के जीवन का वर्णन करते हुए उनके अद्भुत ज्ञान और वैराग्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुकदेव जन्म से ही ब्रह्मज्ञानी थे और उन्होंने राजा परीक्षित को सात दिनों में श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष का मार्ग दिखाया। कथावाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पूजनीय ग्रंथ है जिसे भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सार माना जाता है। इसे महर्षि वेदव्यास ने रचा था। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और जीवन के गूढ़ रहस्यों का वर्णन मिलता है। अंत में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को कथा का प्रसाद बांटा गया। 7 मई तक चलने वाली यह कथा रोजाना दोपहर एक से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article