फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sri Lanka vs India 1st ODI in HPCA Stadium Dharamshala

सवाल का जवाब दो और फ्री में देखो भारत-श्रीलंका वन-डे क्रिकेट मैच

Wed, 06 Dec 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 06 Dec 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka vs India 1st ODI in HPCA Stadium Dharamshala
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले वन-डे मैच का आप मुफ्त टिकट पा सकते हैं। सामान्य ज्ञान के प्रश्न का सही उत्तर दो और धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले वन-डे मैच का मुफ्त टिकट पाओ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का माहौल तैयार करने को एचपीसीए विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं करवा रही है।

विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को मुफ्त में वन-डे मैच देखने का मौका मिलेगा। भारत-श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर को सीरीज का पहला एक दिवसीय मैच खेला जाएगा। मैच से पहले छह से आठ दिसंबर तक एचपीसीए विभिन्न गतिविधियां करवाएगी। प्रतिस्पर्धाओं का संचालन एसोसिएशन की 14 सदस्यों वाली मीडिया स्वयंसेवियों वाली टीम करेगी।
विज्ञापन


वहीं, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में स्टेडियम की आपकी पसंदीदा तस्वीर और स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने का फोटो एचपीसीए को भेज सकता है। धर्मशाला और मैकलोडगंज में आम लोगों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। विजेताओं को मुफ्त टिकट मिलेगा। छह दिसंबर को पांच टीमों के बीच क्रिकेट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें हर टीम में दो प्रतिभागी होंगे, जबकि विजेता टीम को चार मुफ्त टिकट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को मैच के मिलेंगे दो-दो टिकट

Sri Lanka vs India 1st ODI in HPCA Stadium Dharamshala

वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के माध्यम से धर्मशाला के संस्कृति, परंपराओं, व्यंजनों, कपड़ों और पर्यटन स्थलों का वीडियो एसोसिएशन के सोशल मीडिया चैनलों पर अपलोड किया जाएगा, जिससे दर्शकों को इसकी जानकारी मिल सके। आठ दिसंबर को फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा होगी।

दो श्रेणियों के लिए तीन विजेता होंगे। तीनों को मैच के दो-दो टिकट दिए जाएंगे। विजयी तस्वीर एचपीसीए के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पर अपलोड की जाएगी।

उधर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मैच के लिए मुफ्त टिकट मिलेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसोसिएशन की सोशल मीडिया मैनेजर नेहा रल्ली से संपर्क किया जा सकता है।

इंद्रूनाग में एचपीसीए ने किया कन्या पूजन

Sri Lanka vs India 1st ODI in HPCA Stadium Dharamshala

दस दिसंबर को धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच के लिए के सफल संचालन के लिए देवता भगवान इंद्रूनाग की शरण में गई।

मंगलवार को एचपीसीए के पदाधिकारियों ने इंद्रू नाग मंदिर में पूजा अर्चना की और कन्या पूजन भी किया। इस मौके पर एचपीसीए के महा प्रबंधक कर्नल एचएस मन्हास, पिच क्यूरेटर सुनील चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed