फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sri lanka cricket team stuck in dharamshala

श्रीलंका टीम का विमान मोहाली के लिए उड़ान नहीं भर पाया, ये रही वजह

Tue, 12 Dec 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गग्गल
ब्यूरो/अमर उजाला,गग्गल Updated Tue, 12 Dec 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
sri lanka cricket team stuck in dharamshala

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी सुबह तय शेड्यूल के अनुसार गगल एयरपोर्ट पहुंच गए। फिर अचानक ऐसा हुआ कि उनका विमान मोहाली के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकता। इसके चलते टीम को रात्री विश्राम के लिए धर्मशाला होटल पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत को सात विकेट से धूल चटाने वाली श्रीलंका टीम की रवानगी खराब मौसम ने रोक दी। श्रीलंका टीम का विमान सोमवार को मोहाली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। श्रीलंका टीम के खिलाड़ी सुबह तय शेड्यूल के अनुसार गगल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया मोहाली के लिए रवाना हो गई। हवाई अड्डा कांगड़ा के निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम सुबह के समय गग्गल हवाई अड्डे से रवाना हो गई थी लेकिन दोपहर के समय श्रीलंका की क्रिकेट टीम को उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान न भरने का ये भी रहा कारण

sri lanka cricket team stuck in dharamshala
जेट एयरवेज की एक एयर होस्टेस की तबीयत अचानक बिगड़ जाना भी एक कारण बताया जा रहा है। इसके पश्चात मेहमान टीम को रात्रि विश्राम के लिए धर्मशाला होटल पवेलियन वापस भेज दिया गया। 

मंगलवार को श्रीलंकाई खिलाड़ी जेट एयरवेज की इसी विमान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि विमान सेवा नियमावली के अनुसार उड़ान के दौरान हवाई जहाज में कम से कम 2 एयर होस्टेस का होना अनिवार्य होता है। 

ऐसे में श्रीलंका टीम के खिलाड़ी धर्मशाला वापस लौट आए और सोमवार को भी द होटल पवेलियन में रहे।उधर, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि श्रीलंका टीम का विमान उड़ान नहीं भर पाया। टीम अब सोमवार को वापस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed