{"_id":"64e7753bf13ca8fc3508c59c","slug":"spu-mandi-now-pg-counseling-will-be-held-from-28-to-31-schedule-released-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू मंडी: अब 28 से 31 तक होंगी पीजी की काउंसलिंग, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू मंडी: अब 28 से 31 तक होंगी पीजी की काउंसलिंग, शेड्यूल जारी
Thu, 24 Aug 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:51 PM IST
सार
पहले काउंसलिंग शेड्यूल 25 से 31 अगस्त तक का तय था। प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रख काउंसलिंग शेड्यूल दोबारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीजी के विभिन्न विषयों की काउंसलिंग 28 से 31 अगस्त तक होगी। हिमाचल प्रदेश की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) ने दोबारा शेड्यूल जारी कर दिया है। एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस की काउंसलिंग 28 अगस्त, एमएससी इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी और एमसीए की 29 और एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री व एमए हिस्ट्री की काउंसलिंग 31 को होगी। पहले काउंसलिंग शेड्यूल 25 से 31 अगस्त तक का तय था। प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रख काउंसलिंग शेड्यूल दोबारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
25 को होने वाली परीक्षा की रद्द
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा की नई तिथि जल्द तय की जाएगी। बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।
विज्ञापन