फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports Minister released the vision document of Dhami College

Shimla News: धामी कॉलेज के दृष्टि पत्र का खेल मंत्री ने किया विमोचन

Sat, 30 Sep 2023 08:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister released the vision document of Dhami College
शिमला। लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय सोलह मील धामी के दृष्टि पत्र का विमोचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए खुले कॉलेज का यह दृष्टि पत्र कॉलेज के विकास, छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मकसद की पूर्ति करने में अहम दस्तावेज साबित होगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर ने मुख्यातिथि और इस संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस टीजी नेगी तथा संजौली महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. सीबी मेहता का स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पीसीसी सचिव चंद्रशेखर शर्मा, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, जिला शिमला परियोजना अधिकारी जयदेव नेगी सहित स्थानीय पंचायत प्रधान मौजूद रहे।



हलोग धामी स्कूल में रोबाेटिक लैब शुरू
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलोग धामी में रोबोटिक लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा विभाग के हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के 100 विद्यालयों में पहले चरण में रोबोटिक लैब स्थापित की जा चुकी है। इसका उद्देश्य ऐसे कार्य स्थल का निर्माण करना है जहां छात्र नई टेक्नोलॉजी से रू-ब-रू हो सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article