{"_id":"69ebc87494dde0458dead675aa282a2c","slug":"sports-meet-at-svm-vikasnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवीएम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवीएम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल हिम रश्मि में वीरवार से वार्षिक अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरी राम शर्मा और सदस्य प्यारे लाल गायत्री ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि खेलकूद से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है, इसके साथ ही छात्र को खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलता है।
पहले दिन कई प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें सभी सदनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये प्रतियोगिता अगले कुछ दिन जारी रहेंगी।
इसके बाद विजेता सदन के कैप्टन को सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल आने वाले हाउस को भी पुरस्कृत किया जाएगा।