{"_id":"6250257d51eae019db274f32","slug":"sports-hostel-admission-schedule-released-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए शेड्यूल तय, 18 अप्रैल से ट्रायल
Fri, 08 Apr 2022 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:37 PM IST
सार
18 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक निर्धारित किए गए स्थानों पर वॉलीबाल, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल के लिए ट्रायल होंगे। ट्रायल के लिए 13 से 16 आयु वर्ग के छात्र पात्र होंगे। जिनका जन्म एक जनवरी 2006 से 12 दिसंबर 2009 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने खेल छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया के तय मापदंडों में संशोधन कर शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशक उच्चत्तर शिक्षा डॉ. अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। पहली बार बारह वर्ष की छात्राओं को भी खेल छात्रावासों के लिए पात्र बनाया गया है। खेल छात्रावास के लिए इसी माह ट्रायल करवाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
18 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक निर्धारित किए गए स्थानों पर वॉलीबाल, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल के लिए ट्रायल होंगे। ट्रायल के लिए 13 से 16 आयु वर्ग के छात्र पात्र होंगे। जिनका जन्म एक जनवरी 2006 से 12 दिसंबर 2009 के बीच हुआ हो। गर्ल्स हॉकी ट्रायल में बारह वर्ष की छात्राएं भी हिस्सा ले सकेंगी। तय किए गए मापदंडों में खिलाड़ियों की आयु सीमा 13 से 18 साल, वरीयता 13 से 16 को दी जाएगी। हॉकी खेल के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष से कम कर 12 साल अधिकतम 18 वर्ष की गई है।
विज्ञापन
किस खेल के लिए कहां होंगे ट्रायल
तिथि खेल स्थान
18 अप्रैल वॉलीबाल छात्र रोहड़ू स्कूल
18 अप्रैल हॉकी गर्ल्स माजरा स्कूल, सिरमौर
20 अप्रैल वॉलीबाल छात्रा जुब्ब्ल स्कूल, शिमला
20 अप्रैल फुटबाल छात्र वर्ग रोहड़ू, जिला शिमला
20 अप्रैल हॉकी छात्र सुंदरनगर स्कूल
22 अप्रैल वॉलीबाल छात्र मतियाना स्कूल, शिमला
22 अप्रैल हॉकी छात्र नादौन, हमीरपुर
23 अप्रैल बास्केटबाल छात्र पपरोला स्कूल
25 अप्रैल बास्केटबाल छात्र वर्ग सरकाघाट, मंडी
ट्रायल के लिए ये रहेंगे मापदंड
13 साल आयु वर्ग के लिए जन्म तिथि एक जनवरी 2009, छात्राओं की लंबाई 160 से सेंटीमीटर, छात्र की 167 सेंटीमीटर, 14 साल के विद्यार्थियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2008, छात्राओं की लंबाई 162, छात्र की लंबाई 173 से. मीटर, 15 साल के खिलाड़ी की जन्म तिथि एक जनवरी 2007, छात्राओं की लंबाई 165, छात्र की 175, 16 वर्ष के खिलाड़ियों का जन्म 2006, छात्राओं की लंबाई 167, छात्रों की 179 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन