फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports Department: State level open marathon will be held in Dharamsala on May 10

खेल विभाग: धर्मशाला में 10 मई को होगी राज्य स्तरीय ओपन मैराथन

Mon, 25 Apr 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Apr 2022 08:29 PM IST
सार

धर्मशाला में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमालयन दौड़ (ओपन मैराथन) के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर एडीएम रोहित राठौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एडीएम ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक, जल शक्ति विभाग को पानी तथा चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस, डॉक्टर व पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sports Department: State level open marathon will be held in Dharamsala on May 10
मैराथन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कांगड़ा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के धावकों के लिए राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 10 मई को करवाई जाएगी। यह आयोजन खेल परिसर धर्मशाला में सुबह सात बजे शुरू होगा। धर्मशाला में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमालयन दौड़ (ओपन मैराथन) के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर एडीएम रोहित राठौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एडीएम ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक, जल शक्ति विभाग को पानी तथा चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस, डॉक्टर व पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ओपन मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण-पत्र साथ लाएं। 

विज्ञापन


यह रहेगी इनामी राशि
पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 31 हजार रुपये से एक हजार रुपये तक, महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 21 हजार रुपये से एक हजार रुपये, अंडर-20 वर्ग के लड़के व लड़कियां की 8 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 15 हजार रुपये से एक हजार रुपये, अंडर-16 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 6 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 11 हजार रुपये से एक हजार रुपये, अंडर-14 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार आठ हजार रुपये से एक हजार रुपये, पुरुष व महिला वर्ग (30 से 50) की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपये से एक हजार रुपये, 51 से 60 वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपये से एक हजार रुपये तथा वरिष्ठ नागरिक/सभी आयु वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपये से एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि के होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed