फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sport shooter And Olympic Medal Winner Vijay Kumar Appointed As DSP In Himachal Pradesh

ओलंपिक पदक विजेता पद्मश्री विजय कुमार को बनाया डीएसपी

Wed, 09 Jan 2019 01:28 PM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 09 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sport shooter And Olympic Medal Winner Vijay Kumar Appointed As DSP In Himachal Pradesh

साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता रहे शूटर पद्मश्री विजय कुमार को हिमाचल सरकार ने डीएसपी का पद देने का फैसला लिया है। जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में  विश्व में हिमाचल का नाम रौशन करने वाले हमीरपुर निवासी विजय कुमार को नौकरी देने को सरकार ने हरी झंडी दी।

विज्ञापन


बीते एक साल विजय कुमार को नौकरी देने की फाइल को अफसरशाही ने खूब घुमाया। यह सिलसिला पिछली सरकार के कार्यकाल से अब तक चलता रहा। हाल ही में शूटर विजय कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिमाचल में नौकरी देने के लिए मुलाकात की थी। उस समय विजय कुमार की ओर से अब तक उपेक्षा किए जाने की बात भी की थी।
विज्ञापन


हमीरपुर की बड़सर तहसील के हरसौर गांव के कैप्टन (सेवानिवृत्त) विजय कुमार ने लंदन ओलंपिक में निशानबाजी में रजत पदक हासिल किया था। उन्होंने पदमश्री, अति विशिष्ट सेवा मेडल तथा खेल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार के अतिरिक्त अन्य कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed