फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sport

हैंडबाल में सलोह स्कूल की टीम बनी चैंपियन

Wed, 21 Aug 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sport
Sport
बंगाणा/लाठियाणी(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में चल रही अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई मुकाबले हुए। हैंडबाल में सलोह ने बाथू की टीम को 6-4 स्कोर के अंतर से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता के समन्वयक सुशील कुमार ने बताया की हॉकी के फाइनल मुकाबले में मुबारिकपुर की टीम ने गर्ल्स स्कूल संतोखगढ़ की टीम को हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के हुए मुकाबलों में ईसपुर की टीम ने पालकवाह की टीम को हराया। मिडल स्कूल अमोलका प्रीतम की टीम ने अपर अरनियाला की टीम को तथा बौल ने पालकवाह को हराकर मैच अपने नाम किए। लीग आधार पर कबड्डी के मुकाबलों में मंदली ने अंदौरा को, धमांदरी ने बसोली को, गुरपलाह ने धमांदरी और मंदली ने बसोली की टीम ने हराया।
विज्ञापन

वॉलीवाल के मुकाबलों में मवां सिंधिया की टीम ने पनोह की टीम को, पनोह की टीम ने अजौली को और मवां सिंधिया ने गोंदपुर बुल्ला को हराया। खो-खो में ढक्की की टीम ने नंगड़ा को हराया। इसके अलावा रोड़ा और नेहरिया तथा मंदली और नेहरियां के मध्य खेला गया मुकाबला बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला एलिमेंट्री एडीपीओ रमन सहोड़, प्रधानाचार्या सुशीला कुमारी, मुख्य अध्यापक रणजीत कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, पदाधिकारी चरणपाल, राकेश शर्मा, नरेश दोबड़, विपन रायजादा, होशियार सिंह राणा, प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीव पराशर, पवन ठाकुर, प्रवक्ता संदीप सैनी, पीईटी होशियार सिंह, डीपी धरमिंदर सिंह, डीपी रामपाल, हैंडबाल कोच प्रियंका सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed