{"_id":"66474f250e56b49483070b11","slug":"spokesperson-of-gsss-guglada-suspended-for-reaching-school-drunk-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guglara School: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guglara School: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Fri, 17 May 2024 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद, शिमला/जवाली।
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद, शिमला/जवाली।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 17 May 2024 06:05 PM IST
सार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला कांगड़ा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा में नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रवक्ता के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को इस तरह के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रवक्ता नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। स्कूल स्टाफ समेत स्कूल प्रबंधन कमेटी ने प्रवक्ता को नशे की हालत में पकड़ा। एसएमसी ने संबंधित प्रवक्ता के खिलाफ मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत भी दर्ज करवाई। नशे में झूम रहे प्रवक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रवक्ता को निलंबित कर दिया है। निदेशक ने बताया कि शिकायत मिली है कि यह प्रवक्ता पहले भी कई बार नशे की हालत में स्कूल आया। उस दौरान माफी मांगने पर उसे स्कूल प्रबंधन ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
निदेशक ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय के पास पहली बार यह मामला पहुंचा है। उन्होंने सभी जिला उपनिदेशकों को गुरुवार को पत्र जारी कर इस तरह के मामलों को न छिपाने के निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शिक्षकों को रोल मॉडल के तौर पर देखा जाता है, लेकिन कुछ शिक्षकों के कारण सभी पर सवाल उठते हैं। ऐसे में भविष्य में अगर कोई भी शिक्षक नशे की हालत में स्कूल आता है तो उसकी सूचना तत्काल निदेशालय को दी जाए। इस प्रकार के मामलों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन