{"_id":"58e8f9664f1c1b081a5b6850","slug":"spiritual-leader-gurmeet-ram-rahim-singh-statement-over-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आध्यात्मिक गुरु राम रहीम ने गौ हत्या पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आध्यात्मिक गुरु राम रहीम ने गौ हत्या पर दिया बड़ा बयान
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 08 Apr 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ हत्या पर पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले को आध्यात्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह ने सराहनीय कदम बताया है। शनिवार को शिमला के रिज मैदान पर सैर के दौरान उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म में गऊ को मां का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में गऊ हर व्यक्ति के लिए वरदान है। इसके मूत्र से बैक्टीरिया वायरस खत्म हो जाता है। अनेकों रोगों का उपचार होता है। गाय के दूध से शरीर में शक्ति आती है। इसका मलमूत्र खेतों में जाता है, जिससे फसल बेहतर होती है। उधर, नशाखोरी को लेकर केंद्र सरकार की पहल को राम रहीम सिंह ने बेहतर बताया।
विज्ञापन
कहा कि नशाखोरी को यूथ पर थोपा जा रहा है। अगर युवा कमजोर होंगे तो हमें हराना आसान होगा। धर्म इसमें बड़ा सहयोग कर सकता है। युवाओं में आत्मबल पैदा होने से वह अपनी इस आदत को छोड़ देगा। शिक्षा में धर्म की पद्धति पुराने समय से है, पवित्र वेदों का पाठ किया जाता था।
विज्ञापन
उसे शिक्षा में लागू होना चाहिए, ताकि शुरुआत में ही युवाओं में अच्छे बीज रोपित हों। जिससे उसे मालूम हो कि नशा गलत चीज है, इसे करने से वह राक्षस बन जाएगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पीएम की मुहिम को साधुवाद
इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया। पीएम की मुहिम में समाज को उनका साथ देना चाहिए।