Kangra Flight: कांगड़ा के लिए स्पाइस जेट ने शुरू की एक और उड़ान, गगल पहुंचने वाले विमानों की संख्या पहुंची आठ
पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली से धर्मशाला के लिए एक और उड़ान शुरू की है। गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की दिन में पांच नियमित उड़ानें हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के नाम से विकसित हो रहे कांगड़ा जिले के लिए दिन-प्रतिदिन उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली से धर्मशाला के लिए एक और उड़ान शुरू की है। गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की दिन में पांच नियमित उड़ानें हो रही हैं। नई उड़ान शुरू होने से दिल्ली से गगल आने वाली उड़ानों की संख्या आठ पहुंच गई है। इनमें स्पाइस जेट की पांच, इंडिगो की दो और एलायंस एयर की एक उड़ान हो रही है। ऑफ सीजन में गगल एयरपोर्ट के लिए तीन से चार उड़ानें होती थीं। पर्यटन सीजन में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
इतनी ही उड़ानें गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होती हैं। इसके अलावा गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए भी एक उड़ान है। एलायंस एयर का विमान सप्ताह में तीन दिन शिमला के लिए भी उड़ान भरता है। हेली टैक्सी भी सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला-मंडी-शिमला-चंडीगढ़ रूट पर उड़ान भरती है। पर्यटन सीजन में दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए अधिक उड़ानें होने से हवाई किराये में भी काफी कमी आई है। पांच जून के किराये पर नजर दौड़ाएं तो दिल्ली से धर्मशाला का किराया 4700 रुपये से शुरू होकर आठ हजार तक दर्ज किया गया है। उड़ानों की संख्या कम होने पर पर्यटन सीजन के दौरान हवाई किराया 15 से 18 हजार रुपये तक दर्ज किया जा चुका है।
कब कौन सी आ रही फ्लाइट
फ्लाइट टेकऑफ लैंडिंग किराया
स्पाइस जेट 5:55 7:30 5114
एयर इंडिया 6:20 8:10 4745
इंडिगो 6:40 8: 25 5113
स्पाइस जेट 7:10 8:30 5114
स्पाइस जेट 7:50 9:15 5114
स्पाइस जेट 11:10 12:25 6006
इंडिगो 11:10 12:55 8211
स्पाइस जेट 12:00 1:10 5324
गगल हवाई अड्डे पर उतरते ही स्पाइस जेट का विमान हुआ खराब
गगल हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह उतरा स्पाइस जेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे देरी से उड़ा। यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्पाइस जेट विमानन कंपनी का जहाज शुक्रवार सुबह पहुंचा, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते यह जहाज करीब एक-डेढ़ घंटा एयरपोर्ट पर रुका रहा। जहाज से वापस जाने वाली सवारियों को इंडिगो और स्पाइस जेट की अन्य उड़ानों से दिल्ली भेजा गया। इस संदर्भ में गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें: Shimla News: सुरक्षा की दृष्टि से जापानी एक्सपर्ट ने 10 टनलों का किया निरीक्षण, प्रबंधों का लिया जायजा