{"_id":"5d7bc5438ebc3e93dc47ebf5","slug":"spice-jet-shut-down-jaipur-dharamshala-air-service-due-to-non-availability-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री न मिलने से स्पाइस जेट ने बंद की जयपुर-धर्मशाला हवाई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री न मिलने से स्पाइस जेट ने बंद की जयपुर-धर्मशाला हवाई सेवा
Sat, 14 Sep 2019 10:16 AM IST
Krishan Singh
राज कुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
राज कुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन ऑफ होते ही हिमाचल से विमानन कंपनियों ने मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। यात्री न होने के कारण स्पाइस जेट ने जयपुर-धर्मशाला (गगल) की उड़ान को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की दो ही उड़ानें होंगी। अब स्पाइस जेट की जयपुर- धर्मशाला के लिए फ्लाइट बंद होने से गगल एयरपोर्ट पर दिन में कुल चार ही उड़ानें होंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी स्पाइस जेट को जयपुर से धर्मशाला के लिए शुरू की गई इस फ्लाइट में कम यात्री मिलने से कंपनी को घाटा उठाना पड़ रहा था। इसी घाटे को देखते हुए विमानन कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट विमानन कंपनी ने अपनी जयपुर से आने वाली सेवा बंद कर दी है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब गगल एयरपोर्ट पर कुल चार ही उड़ानें उतर रही हैं। - राजीव मिश्रा, सहप्रभारी, गगल एयरपोर्ट