फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special train reached Pathankot carrying 35 Himachalis from Kerala, all will be quarantine

केरल से 35 हिमाचलियों को लेकर पठानकोट पहुंची विशेष ट्रेन, सभी क्वारंटीन होंगे

Sat, 23 May 2020 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Special train reached Pathankot carrying 35 Himachalis from Kerala, all will be quarantine
पठानकोट पहुंची ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार के प्रयासों से बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को उनके परिजनों के पास पहुंचाने के लिए रेलगाड़ियां लगातार पहुंच रही हैं। शनिवार को एक और विशेष गाड़ी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 35 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन वीरवार को रवाना हुई थी। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर रात एक और विशेष ट्रेन हिमाचल के 484 यात्रियों को ठाणे महाराष्ट्र से लेकर चक्की बैंक पठानकोट स्टेशन पहुंचेगी। केरल और महाराष्ट्र कोरोना को लेकर रेड जोन में शामिल हैं।

विज्ञापन


इसी सप्ताह चेन्नई तथा हैदराबाद में फंसे 377 हिमाचलियों को लेकर भी दो विशेष ट्रेनें पठानकोट पहुंची थीं। जहां से उन्हें एचआरटीसी की बसों से उनके जिलों में बनाए संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में भेजा था। एसडीएम ने बताया कि इस ट्रेन से कांगड़ा जिले के 11, हमीरपुर व कुल्लू  के पांच-पांच, बिलासपुर व चंबा का एक-एक, मंडी-शिमला के चार-चार, जबकि ऊना तथा सोलन जिले के दो-दो लोग आए हैं। कांगड़ा के लोगों को प्रशासन के मोहटली में बनाए संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में भेजा है, जबकि अन्य जिलों के यात्रियों को उनके जिलों के संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा। 

विज्ञापन

दो ट्रकों में पश्चिमी बंगाल में पल्लेदारी का काम छोड़ नालागढ़ लौटे थे 91 लोग

सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल में पश्चिमी बंगाल से दो ट्रकों में 91 लोग सवार होकर पहुंचे थे। ये वहां पल्लेदारी का काम करते थे। इन्हें यहां दो जगहों पर संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। 19 मई को यह लोग यहां पहुंचे थे और 21 मई को इनके सैंपल लिए गए थे। 22 मई को सैंपल सीआरआई कसौली जांच के लिए भेजे गए थे।

शनिवार शाम इनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  63 लोगों को रावमापा रामशहर में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था और इन्हीं में से पांच लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 28 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र राधास्वामी सत्संग भवन में रखा गया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed