फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   special train arrives at una railway station medical screening of passengers by doctors

ऊना: कर्नाटक से पहली ट्रेन में लौटे यात्रियों का तालियों से हुआ स्वागत

Wed, 13 May 2020 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 May 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
special train arrives at una railway station medical screening of passengers by doctors
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच कर्नाटक में फंसे हिमाचलियों को लेकर पहली ट्रेन बुधवार दोपहर एक बजे ऊना पहुंची। प्लेटफार्म पर तैनात पुलिस जवानों और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार तालियों के साथ सभी लोगों का घर वापसी पर स्वागत किया। उपायुक्त संदीप कुमार ने सबसे आगे खड़े होकर अभिनंदन किया। यात्रियों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन


डीसी ने बताया कि बुधवार को 643 यात्री ऊना पहुंचे। इनमें चंबा के 131, मंडी 58, बिलासपुर 22, कांगड़ा 157, शिमला 73, किन्नौर 5, सोलन 59, कुल्लू 20, सिरमौर 14, हमीरपुर 84 और ऊना के 19 यात्री शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जिलावार उतारा गया। इन्हें एचआरटीसी बसों में उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। सबसे पहले चंबा जिले के यात्री उतारे गए।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए इन्हें हेल्पडेस्क की ओर लाया गया। यात्रियों के हाथ सैनिटाइज किए गए, थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग की गई और उन्हें खाने की सामग्री तथा पानी की बोतलें देकर रवाना किया गया। फिर कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और अंत में ऊना जिले के यात्री उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद धीमान तथा अन्य अधिकारी व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा को व्हील चेयर्स का इंतजाम किया गया था। सभी लोगों को जिलों के बॉर्डर पर क्वारंटीन किया गया।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बनाए गए 8 सेक्टर
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने को 8 सेक्टर बनाए गए थे। हर सेक्टर में एक अधिकारी तैनात था। दस एनसीसी वालंटियर्स के साथ लगभग 150 कर्मचारी तैनात किए थे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। 

महिला की तबीयत बिगड़ी तो डीसी लाए व्हील चेयर

कर्नाटक से ट्रेन में आईं दो गर्भवती महिलाएं भी हिमाचल लौटीं। सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की महिला को रेलवे स्टेशन पर कुछ दिक्कत होने लगी तो डीसी संदीप कुमार व्हील चेयर लेकर आए। स्क्रीनिंग के बाद उसे चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। इसके बाद एंबुलेंस से महिला तथा परिवार के दो अन्य सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद रेलवे स्टेशन ऊना में एक और महिला इसी तरह अस्वस्थ दिखी, गर्भवती महिला को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार दिया। महिला और उसके परिवार के तीन सदस्यों को भी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया। सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन इन महिलाओं को आगे रवाना करने पर फैसला करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed