अब पूरा कीजिए टॉय ट्रेन में सफर का सपना, ये रहा ट्रेनों का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना 15 मई से पूरा होने वाला है। समर सीजन में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए रेल विभाग दो विशेष टॉय ट्रेनें शुरू कर रहा है। करीब तीन माह तक सैलानी टॉय ट्रेन में सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे।
सैलानी बुकिंग पहले भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टिकट की तत्काल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पंद्रह जुलाई के बाद पर्यटन सीजन गुजर जाता है, तब तक ट्रेनें जारी रहेंगी। मौजूदा वक्त में सामान्य छह ट्रेनें शिमला कालका मार्ग पर दौड़ रही हैं। इसकी पुष्टि कालका शिमला रेलवे निरीक्षक अमर सिंह ने की।
1903 में बिछाए गए विश्व धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक को लेकर देसी व विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज इस ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
यहां देखिए स्पेशल ट्रेन टाइमिंग
स्पेशल ट्रेन सुबह 06:30 बजे कालका से चलेगी और 11:30 पर शिमला पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी, करीब 7:00 पर यह शिमला पहुंचेगी। इसमें तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग किराये का प्रावधान है। इसमें साधारण में 20 रुपये प्रति पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयर क्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये के करीब किराया लगेगा।
डिपारचर डेस्टिनेशन ट्रेन नंबर किराया
(कालका) (शिमला)
शिमला कालका पैसेंजर 04:00 09:20 52457 20 रुपये प्रति पैसेंजर
शिमला कालका रेल मोटर 05:10 09:50 72451 300 रुपये
शिवालिक डीलक्स 05:30 10:15 52451 330 रुपये
कालका शिमला मेल 06:00 11:05 52453 228/47रुपये
हिमालय क्वीन 12:10 17:20 52455 167 रुपये
अप/डाउन मिक्स 08:30 2:50 - 20 रुपये
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 मई को शिमला-कालका ट्रैक पर स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेनों के किराये, डिपारचर और डेस्टिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे विभाग का प्रयास रहेगा कि सैलानियों को अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान की जाए।