फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special seminar for adhaar apdate

Shimla News: स्कूल में ही अपडेट होंगे अब छात्रों के आधार कार्ड, लगेंगे शिविर

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
special seminar for adhaar apdate
आधार कार्ड पंजीकरण को लेकर बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्कूली छात्रों के आधार कार्ड अपडेट करने के लिए अब स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे। आधार कार्ड पंजीकरण की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने शिक्षा विभाग को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूल के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को शिक्षा विभाग इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करें। स्कूलों में विद्यार्थियों के मैनडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए विशेष शिविर लगवाएं। इसमें जिला प्रशासन भी मदद देगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने डाक विभाग से आए प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया कि वे डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की निर्धारित समय अवधि को बढ़ाएं ताकि जिला के दूरदराज के लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक में यूआईडीएआई से आए प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि पांच और पंद्रह वर्ष की आयु के बाद आधार कार्ड धारकों को अनिवार्य तौर पर बायोमेट्रिक अपडेट करवाना जरूरी है। इसे अपडेट करवाने में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बताया कि जिले में 95 आधार केंद्र हैं जिन्हें भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सरकारी भवनों में चलाया जा रहा है। केवल कुछ प्राइवेट बैंकों को इसमें छूट दी गई है। दिव्यांशु सिंगल ने आम जनता से भी अपील की कि वे आधार पंजीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करे व अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाकर अपना आधार अपडेट करवाएं ताकि उन्हें सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त जिला शिमला में कार्यरत किसी भी आधार केंद्र के संबंध में किसी भी प्रकार के सुझाव या शिकायत के लिए यूआईडीएआई की ईमेल आईडी help@uidai.gov.in या जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed