फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special package for tourist in shimla and manali.

टूरिस्ट के लिए खास पैकेज, चले आइए शिमला-मनाली

Sat, 27 Dec 2014 10:38 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
special package for tourist in shimla and manali.

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम नए साल पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज दे रहा है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर निगम के सभी प्रमुख होटलों में आगंतुकों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेहमानों के लिए डाइन एंड डांस, बेस्ट कप्पल चयन, तंबोला सहित बच्चों के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने कहा कि पर्यटन विकास निगम द्वारा नववर्ष मनाने के लिए प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। बर्फ बारी के उपरांत मनाली में पर्यटकों के लिए सुविधाओं के लिए कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा मनाली और अन्य नजदीकी गंतव्यों में बर्फ बारी से प्रभावित सभी मार्गों को बहाल कर दिया है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन

लग्जरी बसों में बुकिंग की आनलाइन सुविधा

special package for tourist in shimla and manali.

निगम प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी के साथ तत्पर है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, पर्यटन विकास निगम तथा सभी संबंधित जिला प्रशासन ने सर्दियों के मौसम में मनाली सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन गंतव्यों में आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किये हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पर्यटकों के लिए नई दिल्ली से शिमला, मनाली और धर्मशाला आने के लिए निगम की लग्जरी बसों में बुकिंग की आनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed