फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special package for honeymoon couple at manali.

मनाली में हनीमून मनाइए, स्पेशल पैकेज पाइए

Sat, 22 Nov 2014 12:43 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
special package for honeymoon couple at manali.

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन की शादी के साथ ही इस सीजन की शादियों का आगाज हो गया है। अगले तीन-चार दिन बड़ी तादाद में वैदिक रीति से शादियों का योग है। लिहाजा, इसे कैश करने को मनाली के होटल संचालकों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन


हनीमून कपल को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। ये पैकेज बाकायदा पर्यटन से जुड़ी वेबसाइट्स पर फ्लैश किए जा रहे हैं। विंटर सीजन के लिए हनीमून कपल के अलावा देश-विदेश के सैलानियों के स्वागत को भी पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली तैयार है।
विज्ञापन


मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कई निजी होटलों ने हनीमून कपल के लिए तीन दिन के पैकेज के साथ चौथा डे-नाइट फ्री रखा है।

25 हजार में स्पेशल पैकेज

special package for honeymoon couple at manali.

डीटीओ अश्वनी कुमार की मानें तो पर्यटन निगम के होटलों में 25 हजार का विशेष पैकेज दिया जा रहा है। इसमें सैलानियों को वोल्वो बसों में दिल्ली से मनाली लाना और छोड़ना शामिल है। इसी राशि में निगम के होटलों में चार रातें और पांच दिन ठहरने की सुविधा है।

निगम के होटलों में 20 से 25 फीसदी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि डिनर और ब्रेकफास्ट होटल की ओर से मुफ्त परोसे जा रहे हैं। इन पैकेज की घोषणा के बाद मनाली की ओर बड़ी मात्रा में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

वहीं, प्रदेश के अन्य होटलों में भी आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। ऐसे में नव विवाहितों के पास न्यू ईयर से पहले हसीन वादियों में घूमने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed