फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special offers for New year celebration in dharamsala chamba shimla manali.

यहां तीन से 30 हजार रुपये में मनाइये न्यू ईयर

Sun, 28 Dec 2014 02:32 PM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Special offers for New year celebration in dharamsala chamba shimla manali.

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में तीन हजार से 30 हजार रुपये खर्च कर पर्यटक नव वर्ष मना सकेंगे। धर्मशाला के होटलियर्स ने पर्यटकों को रिझाने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा कर दी है। होटल में नववर्ष की पार्टी में एंट्री के लिए तीन हजार रुपये तक का सबसे कम मूल्य का पैकेज है, जबकि अधिकतम तीस हजार रुपये का पार्टी के साथ होलीडे पैकेज भी होटल मालिकों ने तैयार किया है।

विज्ञापन


इसमें कपल और पूरे परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग पैकेज की पेशकश की गई है। नव वर्ष को लेकर धर्मशाला में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए होटलियर ने इस बार विशेष प्रबंध किए हैं। इस फेहरिस्त में होटलियर तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि कई होटलों में तैयारियां संपन्न कर पर्यटकों का स्वागत शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


धर्मशाला में नववर्ष को लेकर अधिकतर होटल पैक हो चुके हैं, जबकि पार्टी में शामिल होने के लिए भी होटल मालिकों ने एंट्री कार्ड की बिक्री शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे नाइट में कपल एंट्री फीस 3200 रुपये

Special offers for New year celebration in dharamsala chamba shimla manali.

धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित होटल सेंटर प्वाइंट के गेस्ट रिलेशन मैनेजर पंकज गारलिया ने बताया कि 31 दिसंबर को उनके होटल में डीजे पार्टी कार्यक्रम रखा गया है। डीजे नाइट कार्यक्रम में कपल के लिए 3200 रुपये एंट्री फीस रखी गई है, जिसमे अधिकतम 25 कपल को ही पार्टी में जगह मिल पाएगी।

परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोगों में 6 साल तक के  बच्चों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। वहीं, डीजे पार्टी में प्रति व्यक्ति 1800 रुपये का चार्ज रखा गया है। डीजे पार्टी कार्यक्रम में बेस्ट डांस कपल को मुफ्त में एक दिन ठहरने का उपहार भी दिया जाएगा। मैक्लोडगंज स्थित होटल सूर्या के प्रबंधक ने बताया कि नए साल पर विशेष ऑरकेस्ट्रा पार्टी रखी गई है।

पार्टी में 4 हजार रुपये कपल एंट्री फीस रखी गई है। नड्डी स्थित होटल मोक्षा प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों को 2 दिन ठहरने के लिए 22 हजार 999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, एक दिन ठहरने का चार्ज 15 हजार रुपये चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा होटल में डीजे पार्टी भी रखी गई है। इसकी एंट्री फीस अलग से ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed