{"_id":"5f998c638ebc3e9b987d7c64","slug":"special-lok-adalat-in-himachal-on-31-october-and-1-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विशेष लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को विशेष लोक अदालत
Wed, 28 Oct 2020 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Oct 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से वसूली मामलों के निपटान के लिए 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को विशेष लोक अदालत लगेगी। इस विशेष लोक अदालत के अंतर्गत आने वाले मामलों की अनुमानित संख्या 2548 है और इसमें शामिल राशि लगभग 116.00 करोड़ है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में निपटारे में लिए जाने वाले ज्यादातर मामले प्री-लिटिगेशन स्टेज के हैं। प्री-लिटिगेशन स्टेज में मामलों के निपटारे से लेनदारों तथा बैंक दोनों के समय और धन की बचत होगी। विशेष लोक अदालत बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, मंडी, शिमला और सिरमौर में लगेगी।
विज्ञापन