फिक्सिंग रोकने के लिए नई तकनीक लाएगा BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव बनने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ‘अमर उजाला’ के मुख्य संवाददाता प्रेम प्रताप सिंह से विशेष बातचीत की। उन्होंने दो टूक कहा कि अब क्रिकेट को और कलंकित नहीं होने देंगे।
कहा- होली बीत जाने का इंतजार कीजिए। जल्द ही नई तकनीक को लेकर बीसीसीआई बैठक करेगा। बैठक में बात बनी तो अब न मैच फिक्स हो सकेंगे और न किसी तरह का क्रप्शन। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश..
बीसीसीआई में क्रप्शन के दाग कैसे धुलेंगे?
इसके लिए सबसे बेहतर तरीका तकनीक है। बोर्ड में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। यह भ्रष्टाचार आज का ही नहीं। बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार, क्रिकेटरों और सट्टेबाजों के बीच मैच फिक्सिंग को रोकने के लिए हम नई तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।
बैठक में होगी तकनीक पर बातचीत
ये नई तकनीक क्या है?
अभी होमवर्क हो रहा है। होली के बाद बीसीसीआई बैठक करने जा रहा है। बैठक में इस तकनीक पर बातचीत होगी।
टीम सिलेक्टरों पर पक्षपात के आरोप लगते हैं, कैसे निपटेंगे?
भारतीय क्रिकेट बोर्ड में नए युग की शुरुआत होने वाली है। ऐसा कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, जिससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो। पारदर्शिता बरती जाएगी।
कई प्रतिभाओं को मौका नहीं मिलता, क्या करेंगे?
हर राज्य में टेलेंट सर्च अभियान चलाया जाएगा। ऐसी प्रतिभाओं को खोजा जाएगा। खासतौर पर अभियान का फोकस गांवों में रहेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के भीतर खिलाड़ियों के बीच गुटबाजी रोकने के लिए किस तरह के प्रयास होंगे?
बोर्ड किसी स्तर पर गुटबाजी पसंद नहीं करेगा। बोर्ड इस मामले में सख्त कदम उठाएगा?
अब एचपीसीए को समय कैसे दे पाएंगे?
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से पुराना नाता है। यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा।
धर्मशाला में इस बार आईपीएल मैच नहीं होगा। बोर्ड का क्या रुख रहेगा?
धर्मशाला में आईपीएल मैच कराना हिमाचल प्रदेश सरकार के रुख पर निर्भर रहेगा। अभी तक क्रिकेट को लेकर प्रदेश सरकार की केवल नकारात्मक सोच सामने आई है?