{"_id":"5735f10d4f1c1bbc6b9198b9","slug":"special-increment-to-electricity-board-class-four-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के चार हजार कर्मचारियों को सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड के चार हजार कर्मचारियों को सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 May 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड प्रबंधन ने बीस साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले क्लास फोर कर्मियों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड में कार्यरत चार हजार से अधिक क्लास फोर कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है। बीस साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले क्लास फोर कर्मियों को बोर्ड प्रबंधन ने अतिरिक्त इंक्रीमेंट दी है। कर्मचारियों को बेसिक पे की तीन प्रतिशत अतिरिक्त इंक्रीमेंट मिलेगी। अगस्त 2012 से आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जम्वाल ने अतिरिक्त इंक्रीमेंट देने की पुष्टि की है। राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन की और से जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि बीस साल की लगातार नियमित सेवा पूरी करने वाले क्लास फोर कर्मचारियों को अतिरिक्त ग्रांट मिलेगी। कर्मचारियों को हर साल मिलने वाली इंक्रीमेंट भी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
बोर्ड के क्लास फोर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त इंक्रीमेंट दी जा रही है। कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जम्वाल ने बताया कि बिजली बोर्ड में 105 जूनियर टीमेट भर्ती कर दिए गए हैं। स्टाफ की कमी को दूर करने के प्रयास लगातार जारी है। हर वर्ग के कर्मचारियों को समय-समय पर आर्थिक लाभ दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन