AIPMT परीक्षा: इस बार छात्रों को पहनना होगा ये ड्रेस कोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप AIPMT परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो ये सामान भी जरूर खरीद लें। इस बार खास ड्रेस कोड पहनकर ही आप परीक्षा में बैठ सकेंगे। अखिल भारतीय प्री-मेडिकल-प्री डेंटल प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थी चप्पल पहनकर जाएंगे।
सीबीएसई ने नकल रोकने के लिए इस बार केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड दिल्ली ने नया तरीका ईजाद किया है। इसमें न केवल परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोर्ड जारी किया है। बल्कि ड्रेस के नाम पर नकल करने वाले सभी उपकरणों पर पाबंदी लगा दी है। सूचना के अनुसार सीबीएसई की शनिवार को आयोजित होने एआईपीएमटी की परीक्षा के लिए जारी रोल नंबर में विशेष सूचना दी है।
इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
इसके तहत परीक्षा केंद्र में आने के लिए परीक्षार्थियों को ड्रेस कोर्ड बताया गया है। इसमें लड़कों के लिए पेंट के साथ हाल्फ स्लीवस शर्ट और टी-शर्ट और लड़कियों के लिए सलवार और कुर्ता सहित चप्पल पहन कर आने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा लड़कों को परीक्षा केंद्र में जाने के लिए बेल्ट, गोगल्स, ताबीज या अन्य लोकेट, टोपी, स्कार्फ और मैटेलिक आईटम लेकर आने पर पाबंदी है, जबकि लड़कियों के लिए अंगूठी, हेयर पिन, नोज पिन, हार आदि पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं आ सकेंगी।