फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special dentel treatment at dental college shimla.

आपकी हंसी को आकर्षक बनाएगा डेंटल कॉलेज

Thu, 15 Oct 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Oct 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
special dentel treatment at dental college shimla.

आपके दांत अगर टेढ़े हैं और हंसते वक्त कुछ अजीब से लगते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। डेंटल कॉलेज शिमला में इसका समाधान है। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में जहां आपके दांतों को नई लुक मिलेगी वहीं दांतों का लंबे समय तक साथ भी बना रहेगा। डेंटल कॉलेज शिमला में बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ आर्थोंडान्टिस्टक्स इंडियन आर्थोंडांटिस्टस सोसाइटी की 50 वीं सालगिरह पर लोगों को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


साथ ही दांतों को सुरक्षित कैसे बनाया जा सकता है के बारे में भी बताया गया। डाक्टरों ने बताया कि ब्रश को जोर से रगड़ने के बजाय इसे दांतों पर धीरे से घूमाकर ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों की जड़े कमजोर नहीं होती और इनकी आयु लंबी होती है। कार्यक्रम में डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरपी लुथरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा. लुथरा ने बताया कि दांतों को सीधा करने का खर्च आईजीएमसी में महज चार हजार वहीं अगर आप यही काम किसी निजी अस्पताल में करवाते हैं तो आपको 35 से 40 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डा. केएस नेगी ने डेंटल कॉलेज में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के साथ दांतों संबंधी समस्या पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ स्माइल टार्च भी दिखाई गई। स्माइल टार्च को दांतों की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद पूरे देश में घूमाया जा रहा है। इसकी शुरुआत कलकत्ता में नवंबर 2014 से की थी। नेगी ने बताया कि अब तक यह टॉर्च 300 से ज्यादा शहरों में घूम चुकी है। नागपुर से डा. दिग्विजय पाटिल ने इस टार्च को यहां लाने का जिम्मा अपने कंधों पर लिया था। मंगलवार को शिमला के डेंटल कॉलेज में यह टार्च पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने रिज से एडवांस स्टडी के लिए मैराथन का आयोजन भी किया। डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मैराथन के बाद लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नाटक का मंचन किया। इसके जरिये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। कॉलेज प्राचार्य आरपी लुथरा ने स्माइल टार्च से फैलाई जागरूकता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह टार्च वीरवार को सुंदरनगर को रवाना की जाएगी।


स्माइल प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम
डेंटल प्रशिक्षु छात्राओं ने इस दौरान रंगोली पेंटिंग और स्माइल प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्माइल प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम और डा. अदिति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फेक्लटी में डा. अतुल प्रथम और डा. अंशु ने दूसरा स्थान पाया। ड्राइंग कंपीटीशन में पहला स्थान आकृति और फर्स्ट रनरअप निधि रहीं। रंगोली में प्रथम स्थान ओशीन, अंशु और कल्पना ने हासिल किया। फर्स्ट रनरअप रीना, सविशा और शीखा रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विकास और सुहानी प्रथम तथा फर्स्ट रनरअप तन्वी और आस्था रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed