फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special camps will be organised in schools for mandatory biometric update of students.

Shimla: स्कूली विद्यार्थियों के आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Tue, 06 Jan 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 05:38 PM IST
सार

आधार केंद्र भारत सरकार की ओर से दिशा-निर्देशानुसार सरकारी भवनों में चलाए जा रहे हैं, केवल कुछ प्राइवेट बैंकों को इस में छूट दी गई है। 

विज्ञापन
Special camps will be organised in schools for mandatory biometric update of students.
आधार कार्ड( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु सिंगल की ओर से शिमला में आधार कार्ड पंजीकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की गई।   बैठक में यूआईडीएआई से आए हुए प्रतिनिधि विजय सिंह की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया कि जिला में वर्तमान में 95 आधार केंद्र कार्यरत हैं। आधार केंद्र भारत सरकार की ओर से दिशा-निर्देशानुसार सरकारी भवनों में चलाए जा रहे हैं, केवल कुछ प्राइवेट बैंकों को इस में छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष व 15 वर्ष की आयु के बाद आधार कार्ड धारकों को बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 05 वर्ष से 15 वर्ष आयु के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वह विद्यालय के प्रधानाचार्यों/मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी करें कि वह स्कूलों में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए विशेष कैंप लगवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

 इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से डाक विभाग से आए हुए प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया कि वह डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की निर्धारित समय अवधि को बढ़ाए ताकि जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में एनरोलमेंट व आधार अपडेशन के संबंध में लोगों का किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।  दिव्यांशु सिंगल ने आम जनता से भी अपील की कि वह आधार पंजीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करे व अपने नजदीकी आधार केंद्र में जाकर अपना आधार अपडेट करवाएं ताकि भारत सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके। इसके अतिरिक्त जिला शिमला में कार्यरत किसी भी आधार केंद्र के संबंध में किसी भी प्रकार के सुझाव/शिकायत के लिए यूआईडीएआई की ईमेल आईडी help@uidai.gov.in या जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, यूआईडीएआई व डाक विभाग से आए हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed