फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sparks moving up from the debris creating danger for the remaining homes

कशैणी अग्निकांडः हवा चलते ही मलबे से उठ रहीं चिंगारियां, बचे हुए घरों को खतरा

Fri, 20 Apr 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहडू
अमर उजाला ब्यूरो, रोहडू Updated Fri, 20 Apr 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
 sparks moving up from the debris creating danger for the remaining homes

एक दिन पहले भीषण अग्निकांड में दर्जनों घरों को जलते देख चुके कशैणी गांव का संकट अभी तक टला नहीं है। जिन मकानों के जलने से मलबे के ढेर लग गए हैं, उनमें से अब भी चिंगारियां फूटने से लेकर लपटें निकल रही हैं। 

विज्ञापन


इससे गांव के बचे घरों पर खतरा मंडरा रहा है। बुधवार तड़के के हालात से लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि मलबे के ढेर से फिर आग की लपटें उठ रही हैं। बुधवार रात को कई मर्तबा कशैणी गांव में आग से निपटने की जद्दोजहद करनी पड़ी।

विज्ञापन

मलबे में अब भी चिंगारियां दबी हैं

 sparks moving up from the debris creating danger for the remaining homes

दरअसल, मलबे में अब भी चिंगारियां दबी हैं। लिहाजा लगातार धुआं उठ रहा है। हवा चलते ही चिंगारियां भड़कने लगती हैं और फिर आग की लपटें उठ रही हैं। रात भर ग्रामीण और दमकल कर्मी मलबे से फूटतीं चिंगारियों और लपटों की पहरेदारी में लगे रहे।

इस दौरान कभी एक तरफ से आग की लपटें उठतीं तो कभी दूसरी तरफ से। इससे आसपास के घरों तक आग पहुंचने का खतरा बना रहा। हालांकि रात भर की मशक्कत से आग की लपटों को उठते ही बुझा दिया गया। गांव में बड़े पैमाने पर मलबा पड़ा हुआ है।

जिसमें दबीं चिंगारियां खतरे का सबब बनी हुई हैं। इसी डर से दिन और रात के समय मलबे के ढेरों की निगरानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी हरीश जनारथा समेत अन्य लोगाें ने सीएम जयराम ठाकुर से मांग की है कि आग पूरी तरह बुझने तक दमकल के दो वाहनों को गांव में ही रखा जाए।

सीएम ने आश्वसन दिया कि आग पूरी बुझने तक दमकल दस्ता यहां पर ही रहेगा। लोगाें के कहने के बाद ही दमकल वाहन को कशैणी गांव से वापस बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed