{"_id":"cb7a2f7e551ab8b972ef4cfb99d8afba","slug":"south-asian-games-2016-in-guwahati-assam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ गेम्स के लिए हिमाचल की दो बेटियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफ गेम्स के लिए हिमाचल की दो बेटियां रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊथ एशियन गैम्स में हिमाचल की दो बेटियां कबड्डी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। असम के गुवाहाटी में 6 से 16 फरवरी तक होने वाली सैफ गेम्स के लिए भारत की महिला कबड्डी टीम का चयन कर लिया गया है। प्रियंका नेगी और कविता को भी टीम में जगह मिली है। जयपुर में कैंप के बाद 12 सदस्यीय टीम चुनी गई। दोनों खिलाड़ी दिल्ली से इंडिया टीम के साथ गुवाहाटी रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
कैंप में देश भर की 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में चुनी गई अंतिम 12 खिलाड़ियों में सूबे की प्रियंका नेगी तथा कविता भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों की सूचना हिमाचल कबड्डी संघ को मिल गई है। हिमाचल कबड्डी संघ के महासचिव नंद लाल ठाकुर तथा प्रवक्ता रविंद्र भट्टा ने बताया कि 20 से 28 जनवरी तक जयपुर के चौगान स्टेडियम में इंडिया कैंप में देश भर की 16 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इंडिया टीम के लिए चुनी गई टीम में प्रदेश की प्रियंका नेगी तथा कविता का भी चयन हुआ है। ठाकुर ने बताया कि दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को इंडिया टीम के साथ गुवाहाटी रवाना हो गई हैं। प्रियंका नेगी तथा कविता के इंडिया टीम में चयन पर राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, कृष्ण सिंह राठौर, जयपाल चंदेल तथा संजीव ने बधाई दी है।
विज्ञापन