{"_id":"5d73934c8ebc3e013a3e2f7f","slug":"soumil-statement-who-watched-chandrayaan-live-landing-with-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लैंडिंग करवाने वालों की कतार में बैठूंगा : सौमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लैंडिंग करवाने वालों की कतार में बैठूंगा : सौमिल
Sat, 07 Sep 2019 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Sep 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए देशभर के चुनिंदा बच्चों में शामिल दाड़लाघाट के कोटला गांव का सौमिल शर्मा चंद्रयान-दो के प्रदर्शन से निराश जरूर है। लेकिन उसका जोश कम नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे शब्दों को सौमिल ने गांठ बांध लिया है और अब उसका सपना भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का ही है। सौमिल खुद को ऐसे ही किसी अभियान का हिस्सा बनाना चाहता है।
विज्ञापन
चंद्रयान-2 का संपर्क टूटने के बाद सौमिल को भी निराशा हुई। वह अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में दसवीं कक्षा का छात्र है। सौमिल शर्मा के पिता डॉ. देवराज शर्मा पशु चिकित्सालय बुघार में डॉक्टर हैं और माता डॉ. मीना शर्मा भी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सौमिल ने बताया कि 25 अगस्त को उसने इसरो की ओर से आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 20 प्रश्नों के सवालों का जवाब महज 400 सेकेंड में देकर वह विजेता बना। इसी आधार पर उसका प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए चयन किया गया था।
विज्ञापन
सौमिल ने बताया कि वह पूरे उत्साह के साथ इसरो सेंटर में बैठा रहा। लेकिन अंतिम समय में चंद्रयान से संपर्क टूट गया जिससे उन्हें निराशा हुई है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो पहुंच कर जो बातें कहीं, उससे मनोबल एक बार फिर ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी विज्ञान में शुरू से ही रुचि रही है। सौमिल ने बताया कि भविष्य में भी वह ऐसी स्पर्धा में हिस्सा लेता रहेगा।