फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sonia, Ujjwal and Krithika dominated the poster making competition

Shimla News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में सोनिया, उज्ज्वल और कृतिका छाईं

Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sonia, Ujjwal and Krithika dominated the poster making competition
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने रैगिंग और उसके कानूनी परिणामों को लेकर एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनिया, उज्जवल और कृतिका ने पहले तीन स्थान हासिल किए। स्लोगन राइटिंग में मानवी, रक्षित और जाह्नवी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, और स्कूल ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट ने रील प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में ऐश्वर्या, पीयूष और विक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इक्डोल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर सिंह सकलानी ने छात्रों को रैगिंग के खिलाफ बने कानून के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. आरएल शर्मा, सलाहकार इंजीनियर सुमन विक्रांत, डीन एकेडमिक्स डॉ. आनंद मोहन, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. नीलम शर्मा और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन अफजल खान, चेयरपर्सन डॉ. भावना वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article