{"_id":"576164174f1c1bb26511cfad","slug":"sonia-gandhi-and-priyanka-gandhi-returns-back-from-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ शिमला से वापस नई दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के साथ शिमला से वापस नई दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को नई दिल्ली रवाना हो गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को नई दिल्ली रवाना हो गईं। बुधवार को सवेरे पहले तो वे छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने गईं। इस बीच, यहां एसपीजी का भी कड़ा सुरक्षा घेरा रहा।
विज्ञापन
तीन दिन के शिमला दौरे के बाद वे बुधवार दोपहर को वापस सड़क से चंडीगढ़ गईं। वहां से हवाई मार्ग से नई दिल्ली लौट गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के छराबड़ा में अपना मकान बना रही हैं। गैर हिमाचली होने के नाते उन्होंने पिछली सरकारों से यहां समय-समय पर जमीनें खरीदने की मंजूरियां ली हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में उन्होंने यहां दो मंजिल के मकान का ढांचा भी खड़ा कर दिया है। इसके इर्द-गिर्द उन्होंने सेब, चेरी आदि फलों के पौधे रोपे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी सोनिया गांधी के साथ इस निर्माणाधीन मकान पर आ चुकी हैं। प्रियंका वाड्रा कुछ साल पहले यहां निर्माणाधीन मकान की दो मंजिलों को गिरा भी चुकी हैं।
विज्ञापन
उस समय दो मंजिला मकान का ढांचा उनकी पसंद का नहीं बनाया गया था। मकान के मौजूदा ढांचे से वे बहुत खुश बताई जा रही हैं। बताते हैं कि प्रियंका इस मकान को आश्विन नवरात्रों यानी अक्तूबर से पहले तैयार करना चाह रही हैं।