फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Son of driver will recieve three gold medal simultaneously from the President ramnath kovind

राष्ट्रपति के हाथ से एक साथ तीन गोल्ड मेडल लेगा ड्राइवर का बेटा

Tue, 23 Oct 2018 12:07 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 23 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Son of driver will recieve three gold medal simultaneously from the President ramnath kovind

चंबा की चमेरा परियोजना में कार्यरत ड्राइवर का बेटा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों एकसाथ तीन गोल्ड मेडल लेगा। पंजाब के बटाला के रहने वाले जोबन प्रीत सिंह देयोल डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में तीन गोल्ड मेडल लेंगे।

विज्ञापन


जोबन प्रीत सिंह देयोल को 2012 बैच में एमबीबीएस ऑल प्रोफेशनल्स टॉपर, एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल टॉपर और एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) पेडियाट्रिक्स टॉपर रहने के लिए तीन गोल्ड मेडल मिलेंगे।
विज्ञापन


चंबा जिले के खैरी (बनीखेत) में जन्में जोबन प्रीत सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय चमेरा-एक में हुई है। उनके पिता केवल सिंह देयोल चमेरा परियोजना में ड्राइवर हैं, जबकि माता अमरजीत कौर गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ही देंगे सेवाएं 

Son of driver will recieve three gold medal simultaneously from the President ramnath kovind

जोबन का एक भाई और बहन भी हैं। बहन शिक्षक है। भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहा है। अमर उजाला से बातचीत में जोबनप्रीत सिंह ने कहा कि वे माता-पिता के साथ 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।  

जोबन प्रीत सिंह देयोल वर्तमान में दिल्ली के एसजेएच मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसन की पढ़ाई कर रहे हैं। एमबीबीएस पूरी करने के बाद उनका चयन एमडी के लिए हुआ था।

उन्होंने कहा कि एमडी पूरी करने के बाद वे हिमाचल में ही सेवाएं देना चाहते हैं। उनकी पूरी पढ़ाई हिमाचल में ही हुई है। इसके चलते अब हिमाचल से लगाव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed