फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   soldier of Lahaul Spiti Rigzin Dorje martyred due to glaciers

ग्लेशियर की चपेट में आने से लाहौल-स्पीति का जवान शहीद

Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति) Updated Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
soldier of Lahaul Spiti Rigzin Dorje martyred due to glaciers

कारगिल में माउंट नून एक्सपीडिशन के दौरान दो दिन पहले ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हुए डोगरा रेजीमेंट के जांबाज सूबेदार रिगजिन दोरजे का पार्थिव शरीर वीरवार को काजा पहुंचाया जाएगा। 42 साल के जांबाज शहीद सैनिक स्पीति घाटी चिचम गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। वीरवार सुबह पार्थिव शरीर वायु सेना के जहाज से पहले चंडीगढ़ पहुंचाया जाएगा। जहां से चौपर से काजा लाया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम काजा विक्रम नेगी ने बताया कि शहीद का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उनके पैतृक गांव चिचम में बौद्ध रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार होगा। शहीद सूबेदार रिगजिन दोरजे की एक 6 साल की बेटी और 9 साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट नून एक्सपीडिशन शुरू होने से पहले 15 अगस्त 2018 को सूबेदार रिगजिन आखिरी बार अपने परिजनों से मिलने अपने गांव चिचम आए थे। रिटायर्ड सैनिक हिशे छोपेल ने बताया कि रिगजिन तीन बार एवरेस्ट और एक बार 8 हजार फीट ऊंची माउंट धौलागिरी को फतह कर चुके हैं।


रिगजिन वर्ष 1995 में सेना की डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि देश ने रिगजिन के रूप में एक जांबाज सैनिक को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed