{"_id":"683b1ac702d42864450bdd47","slug":"solar-plant-will-be-installed-in-bharyal-and-electricity-will-be-generated-shimla-news-c-19-sml1001-543831-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भरयाल में लगेगा सोलर \nप्लांट, पैदा होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भरयाल में लगेगा सोलर प्लांट, पैदा होगी बिजली
विज्ञापन
महापौर ने किया मौके का मुआयना
मलबे की डंपिंग सही करने के भी दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के भरयाल में नगर निगम अपना पहला सोलर प्लांट लगाने जा रहा है। इस प्लांट के जरिये पैदा होने वाली बिजली से नगर निगम कमाई करेगा। रोजाना एक मेगावाट तक बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यहां डंगे लगाकर एक बड़ी लैंडफिल साइट तैयार की जा रही है।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी शनिवार को अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। नगर निगम ने भरयाल कूड़ा संयंत्र की छत पर भी सोलर पैनल लगाकर बिजली बनाने की योजना पर काम करने को कहा। भरयाल में नगर निगम का कूड़ा संयंत्र भी है जहां शहर भर से निकला कचरा फेंका जाता है। यहां इस कचरे से बिजली बनाई जाती है। फिलहाल अभी कम बिजली पैदा हो रही है। कचरे से बिजली बनाने की क्षमता बढ़ाने के लिए नगर निगम यहां बायोमैथीनेशन प्लांट भी लगाने जा रहा है। इसका काम भी शुरू कर दिया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मौके पर मलबा फेंकने के लिए भी साइट तैयार की जाए ताकि शहर से निकलने वाला मलबा यहां डंप किया जा सके। इसके लिए निगम नई गाड़ियां खरीदने की भी योजना बनाएगा। यह गाड़ियों शहर के लोगों को घरद्वार मलबा उठाने की सुविधा देंगी।