फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solar energy begins its journey from classroom to business

Shimla News: कक्षा से कारोबार तक सौर ऊर्जा का सफर शुरू

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Solar energy begins its journey from classroom to business
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में सोमवार से सौर उद्यमिता पर नौ दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। लोक प्रशासन विभाग ने राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के सहयोग से यह पहल की है जिसका लक्ष्य युवाओं को बाजार से जोड़ना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सौर पैनल स्थापना, परियोजना योजना, लागत आकलन, विपणन रणनीति और छोटे स्तर पर सौर कारोबार शुरू करने की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। उद्देश्य यह है कि छात्र डिग्री के साथ रोजगार तलाशने के बजाय स्वयं रोजगार सृजक बनें। उद्घाटन सत्र में प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागड़ा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बदल रहा है और सौर ऊर्जा आने वाले समय का मजबूत विकल्प है। उन्होंने विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. सरोज नेगी और डॉ. पूर्णिमा थापर की पहल को समयानुकूल बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article