फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan mustard cabbage increase calcium iron in pregnant womens

हिमाचल में तैयार हुई गोभी की खास किस्म, फायदे सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Thu, 11 Aug 2016 01:59 PM IST
अर्चना जनदेव/अमर उजाला, सोलन
अर्चना जनदेव/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 11 Aug 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
Solan mustard cabbage increase calcium iron in pregnant womens

हड्डियां कमजोर हों या दांत। पाचन क्रिया गड़बड़ हो या खून की कमी। गर्भवती महिलाओं में कैल्शियम और आयरन की कमी को भी खास किस्म की सोलन बंद सरसों गोभी दूर कर देगी।

विज्ञापन


तीन साल रिसर्च के बाद नौणी विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग ने चाइनीज गोभी के नाम से प्रचलित किस्म से ‘सोलन बंद सरसों’ के नाम से बंदगोभी की हाईब्रिड वैरायटी तैयार की है।
विज्ञापन


शिमला, किन्नौर, सोलन और चायल में इसके उत्पादन का सफल ट्रायल चल रहा है। सोलन बंद सरसों गोभी को उगाने के लिए बड़े खेतों की जरूरत भी नहीं है। इसे किचन गार्डन, गमलों और पॉली हाउस में उगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर महीने में इसके बीज नौणी विवि में मिलना शुरू हो जाएंगे। इसका बीज आम बंदगोभी के मुकाबले दो के बजाय छह माह में तैयार हो सकेगा। इसे पेटेंट करवाने की कवायद शुरू हो गई है। चाइनीज कूजिन के अलावा सलाद में इस बंदगोभी की खासी डिमांड है।

शोध में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का दावा

Solan mustard cabbage increase calcium iron in pregnant womens

शोध में दावा किया गया है कि इस बंदगोभी का एक कप शरीर में 91.6 फीसदी विटामिन की रोजाना मात्रा को पूरा करता है जबकि 53.6 फीसदी विटामिन सी, विटामिन बी-6, बी-2, बी-1, पोटाशियम, कैलशियम, मैनिजियम, विटामिन ए, फालिक, जिंक की मात्रा को पूरा करता है।

इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खून की कमी दूर होती है। साथ ही खास इंडोल थ्री कारबोनाइट भी पाया जाता है, जो लीवर के रोगियों के लिए उपयोगी है। यह एक शक्तिाशालर एंटीओक्सिडेंट है, जो लीवर को साफ करता है जबकि शरीर की त्वचा के डेड सेल को भी रिप्लेस करता है।

नौणी विवि वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस कंवर ने बताया कि चाइनीज बंदगोभी पर तीन साल शोध के बाद इसकी हाईब्रिड वैरायटी सोलन बंद सरसों गोभी के नाम से तैयार की है।

इस ब्रिड की खास बात यह है कि इसमें जूस बाजार में मिलने वाली दूसरी गोभी के मुकाबले अधिक होता है, जो शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके पोषक तत्व हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed