फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan: Fire breaks out at a pharmaceutical company in Baddi police station, fearing loss of lakhs

हिमाचल प्रदेश: बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना की दवा कंपनी में भड़की आग, सात कामगार घायल, देखें वीडियो

Sat, 01 Nov 2025 05:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 05:00 PM IST
सार

सोलन जिले में बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक दवा कंपनी में आग भड़क गई। कंपनी के टॉप फ्लोर में दोपहर ढाई बजे आग लगी। 

विज्ञापन
Solan: Fire breaks out at a pharmaceutical company in Baddi police station, fearing loss of lakhs
औद्योगिक क्षेत्र थाना की दवा कंपनी में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की चार, नालागढ़ से तीन व वर्धमान का एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग अधिकारी हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग को करीब 6:30 बजे तक कंट्रोल कर लिया था। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से साथ लगती कंपनियों को बचाया गया। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार आग दिन के समय करीब 2:30 बजे लगी। उस दौरान फैक्टरी में काम चल रहा था। आग सबसे पहले टॉप फ्लोर में लगी, वहां से आग निचली मंजिल तक पहुंची। उस दौरान वहां पर कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक सीलिंग टूटने से छह महिला कर्मचारी समेत सात दबकर घायल हो गए। कामगारों को तुरंत निकाल कर इलाज के लिए बद्दी अस्पताल ले गए। फ्लोर की सीलिंग टूटने से गायनदीप समेत पूजा देवी, वंदना, जूली, ऊषा, गुंजन व कोमल घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस फैक्टरी में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की चार, नालागढ़ से तीन व वर्धमान का एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग अधिकारी हेमराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। आग को करीब 6:30 बजे तक कंट्रोल कर लिया था। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से साथ लगती कंपनियों को बचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed