{"_id":"5d6cec238ebc3e93b43440cb","slug":"social-workers-collect-donationin-shimla-with-a-bowl-and-in-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा भेजा 68 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, हर विधायक को एक-एक रुपया देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा भेजा 68 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, हर विधायक को एक-एक रुपया देने की मांग
Mon, 02 Sep 2019 07:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Sep 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने विधायकों के लिए चंदा मांग कर 68 रुपये जुटाए
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने संबंधित बिल पास करने का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। विधायकों को गरीब बताकर सोशल मीडिया में उनके पोस्टर वायरल हो रहे हैं तो कहीं भीख मांगी जा रही है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले के राजगढ़ में भी लोगों ने विधायकों के लिए चंदा मांग कर 68 रुपये जुटाए। इसका बाकायदा ड्राफ्ट बनाकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भेजा।
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने मांग उठाई कि सभी विधायकों को यह राशि बराबर-बराबर (एक-एक रुपया) दिया जाए। हिमाचल प्रदेश में विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
राजगढ़ में लोगों ने राजगढ़ बाजार में विधायकों के लिए दुकानों में जाकर एक-एक रुपया चंदा एकत्रित किया। तर्क यह दिया गया कि इससे गरीब विधायकों के लिए आर्थिक सहायता की जा सके।
लोगों ने एक ज्ञापन व 68 रुपये का ड्राफ्ट तहसीलदार विवेक नेगी के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों की सहायता के लिए भिजवाया। लोगों ने ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल से प्रार्थना की है कि एक-एक रुपया हर विधायक को बराबर बांट दिया जाए।
इस दौरान जयप्रकाश चौहान, जगदीश वर्मा, विक्रांत ठाकुर, शकुंतला चौहान, अरविंद ठाकुर, अजय चौहान, विवेक प्लाहा, विपिन कुमार, विक्रम नेगी, प्रमोद पुंडीर, रणवीर चौहान, सुमन ठाकुर व विनोद कसैक शामिल रहे।