{"_id":"5746ab3a4f1c1b756269177c","slug":"snowmelt-increase-electricity-production-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर पिघलने लगी बर्फ, बिजली उत्पादन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर पिघलने लगी बर्फ, बिजली उत्पादन बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 May 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और यूपी को हिमाचल ने बैंकिंग पर बिजली सप्लाई भी आरंभ कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की जल विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन बढ़ गया है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से बिजली उत्पादन फुल स्विंग पर आ गया है। सूबे में तापमान बढ़ने के साथ ही नदी-नालों में जल स्तर बढ़ गया है। पंजाब, हरियाणा और यूपी को हिमाचल ने बैंकिंग पर बिजली सप्लाई भी आरंभ कर दी है। बैंकिंग पर दी जा रही यह बिजली सर्दियों के मौसम में तीनों राज्य हिमाचल को लौटाएंगे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि हिमाचल में उत्पादन बढ़ने से अन्य राज्यों की डिमांड भी बढ़ गई है। प्रदेश से इन दिनों तीन राज्यों पंजाब, यूपी और हरियाणा को रोजाना 60 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई हो रही है। इसके अलावा हरियाणा को रोजाना 36 लाख यूनिट बिजली 4.66 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेची जा रही है।
विज्ञापन
साप्ताहिक बिलिंग पर यह बिजली दी जा रही है। एक सप्ताह बाद हरियाणा बिजली सप्लाई की एवज में पैसा चुका रहा है। प्रदेश ने अब उधार पर पड़ोसी राज्यों को बिजली देना बंद कर दिया है। हरियाणा को टेंडर शर्त के रेट से बिजली बेची जा रही है। इसके अलावा रोजाना
विज्ञापन
हिमाचल से सरप्लस बिजली को भी बेचा जाता है। राज्यों की डिमांड के हिसाब से यह बिजली बेची जाती है। बुधवार को 2.49 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से हिमाचल ने बिजली बेची। हिमाचल के पास 2.4 मिलियन यूनिट इन दिनों सरप्लस चल रही है।