{"_id":"6659d022fc2a199ab70f6a04","slug":"snowfall-rescue-operation-lasted-for-three-hours-in-rohtang-500-tourist-vehicles-were-evacuated-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang Pass Snowfall: रोहतांग में तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 500 पर्यटक वाहन निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang Pass Snowfall: रोहतांग में तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 500 पर्यटक वाहन निकाले
Fri, 31 May 2024 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 May 2024 07:00 PM IST
सार
रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने के कारण हजारों पर्यटक गुरुवार शाम फंस गए। लगभग 500 पर्यटक वाहनों को मनाली पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर गुरुवार शाम हुई बर्फबारी के बीच पर्यटक वाहनों की कतारें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समुद्रतल से 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे में बर्फबारी होने के कारण हजारों पर्यटक गुरुवार शाम फंस गए। इसके बाद लगभग 500 पर्यटक वाहनों को मनाली पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला। डीएसपी केडी शर्मा ने स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा के लिए हर रोज 1200 पर्यटक वाहन जा रहे हैं। वीरवार शाम रोहतांग में बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। शाम को जब लौटने लगे तो सड़क पर पांच से आठ सेंमी बर्फ की परत जम गई। इस कारण वाहन बर्फ पर फिसलने लगे। फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए डीएसपी मनाली केडी शर्मा की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सभी वाहनों को बारी-बारी मनाली की ओर भेजा गया। रात को जगह-जगह तैनात पुलिस जवानों ने वाहन चालकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन