फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall recorded in Kelang and rohtang pass himachal

केलांग और रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बूंदाबांदी

Sat, 29 Sep 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
snowfall recorded in Kelang and rohtang pass himachal

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार से मौसम साफ रहेगा। प्रदेश से मानसून लगभग विदा होने की तैयारी में है। दो से तीन दिन के भीतर हिमाचल से मानसून चला जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे। लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग और रोहतांग दर्रा में शुक्रवार को बर्फबारी भी हुई। मौसम खराब होने से रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत ढालपुर से उड़ा चौपर भी वापस लौट आया।
विज्ञापन


शिमला में भी दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम तक शहर में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार से प्रदेश में धूप खिलने से तापमान बढ़ने की संभावना है। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 31.6, कांगड़ा-सुंदरनगर 29.8, भुंतर 29.5, हमीरपुर 28.8, चंबा 28.0, बिलासपुर 27.7, धर्मशाला 27.6, नाहन 27.2, सोलन 26.0, शिमला 22.4, डलहौजी 17.8 और केलांग में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed