फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal update: 275 roads blocked 330 transformers facing power cut affected by heavy snow

बर्फबारी से दुश्वारियां: हिमाचल में बर्फबारी से तीन एनएच, 380 सड़कें बंद, छह क्षेत्र अलग-थलग पड़े

Fri, 20 Jan 2023 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

प्रदेश भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

विज्ञापन
snowfall in himachal update: 275 roads blocked 330 transformers facing power cut affected by heavy snow
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह प्रदेश के आठ जिलों की चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। राजधानी शिमला में बारिश के साथ फाहे ही गिरे। हालांकि, जाखू की चोटी बर्फ से सफेद हो गई। प्रदेश में बर्फबारी से तीन एनएच, 380 सड़कें बंद हो गई हैं। 109 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं ठप हैं। लाहौल जिला और आधा दर्जन क्षेत्र अलग-थलग पड़ गए हैं। अटल टनल रोहतांग बंद होने से लाहौल जिले का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है। कुल्लू की जलोड़ी जोत, मलाणा, चंबा का पांगी, किन्नौर का पूह, काजा, सिरमौर का हरिपुरधार क्षेत्र भी कट गए हैं। इसके अलावा तीन मुख्य मार्ग दारचा-शिंकुला, तांदी-कुड्डू, कोकसर-लोसर भी बंद हैं। सोलन के चायल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, मनाली शहर के अलावा कुल्लू, लाहौल, मंडी, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात से छोटी गाड़ियों सहित निगम की बसों के पहिये थम गए हैं। मनाली-केलांग-लेह, आनी-कुल्लू और शिमला-नारकंडा मार्ग बंद हो गए हैं। रामपुर के लिए वाया सुन्नी, बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है। पर्यटन नगरी डलहौजी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। धर्मशाला के नड्डी और धर्मकोट में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। वहीं, कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में बर्फबारी से सात सड़के ठप हो गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



मैदानी क्षेत्रों में बारिश से नादौन के अमतर मैदान में हिमाचल और नगालैंड के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच धुल गया। कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के लिए हवाई उड़ानें नहीं हो पाईं। ताजा हिमपात के कारण बीड़ और इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां भी बंद रहीं।बर्फबारी के बाद शिमला जिले में बसों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शुक्रवार को एचआरटीसी के 187 रूट प्रभावित हुए, जबकि 48 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। उधर, बर्फबारी से लंबे समय से सेब के चिलिंग आवर्स पूरे होने की उम्मीद जग गई है, जबकि मैदानी इलाकों में सूखे की मार झेल रही गेहूं और अन्य फसलों को संजीवनी मिली है।  

कहां कितनी बर्फबारी सेंटीमीटर में 
कुंजम दर्रा         45
चूड़धार             45
रोहतांग दर्रा         40
साउथ पोर्टल      35
जलोड़ी दर्रा         25
मनाली              15 
हरिपुरधार          10
कुफरी               04
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed