फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal pradesh Tourist stranded in Manali Hamta Pass jalori pass and parashar in mandi

हिमाचल: बर्फबारी के बीच मनाली के हामटा, जलोड़ी दर्रा और मंडी के पराशर में फंसे सैलानी

Sun, 26 Dec 2021 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 10:10 PM IST
सार

जलोड़ी दर्रा और हामटा में पर्यटकों के करीब डेढ़ सौ वाहन फंसे हैं। पर्यटकों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
snowfall in himachal pradesh Tourist stranded in Manali Hamta Pass jalori pass and parashar in mandi
पर्यटन नगरी मनाली में देर शाम को बर्फ के फाहे गिरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को बर्फबारी के बीच मनाली के हामटा, जलोड़ी दर्रा और मंडी के पराशर में सैलानी फंस गए। मंडी-पराशर मार्ग बंद होने से फंसे करीब 70 सैलानियों को रेस्क्यू कर मंडी पहुंचाया गया है। प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मार्ग को भी बहाल कर दिया है। जलोड़ी दर्रा और हामटा में पर्यटकों के करीब डेढ़ सौ वाहन फंसे हैं। पर्यटकों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें भेज दी गई हैं।

विज्ञापन


एसडीएम रितिका जिंदल ने बताया कि पराशर में सैलानियों के फंसे होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की रेस्क्यू टीमें भेजी थीं। उधर, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजम दर्रा के साथ मनाली के सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा और अटल टनल रोहतांग में भी बर्फबारी हुई। जलोड़ी दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बसों की आवाजाही न होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में पैदल ही सफल करना पड़ा। उधर, पर्यटन नगरी मनाली में देर शाम को बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। 
विज्ञापन


अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया गया। लाहौल जिला प्रशासन ने आम लोगों और सैलानियों को बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जिला मुख्यालय चंबा में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। शिमला में रविवार शाम को हल्के फाहे गिरे। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर, किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, सांगला और ठंगी में हिमपात हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 29 से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के बाद पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए संजीवनी होगी। 


उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुफरी में -1, चंबा 5.2, डलहौजी 2.4, मनाली 0.2, धर्मशाला 7.2, कांगड़ा 6.4, पालमपुर 6.6, भुंतर 2.4, हमीरपुर 4.8, मंडी 3.2, ऊना 5.6, बिलासपुर 5.0, सुंदरनगर 2.1, शिमला 3.0, सोलन 1.2 और नाहन में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केलांग का अधिकतम तापमान 1.3, कल्पा 3.2, चंबा 11.2, डलहौजी 4.1, कांगड़ा 15.8, भुंतर 9.7, ऊना 17.0, सुंदरनगर 11.1, शिमला 7.2, नाहन 14.8, बिलासपुर 13.0 और हमीरपुर 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed